किसान सभा ने महंगाई, खाद-बिजली और तेंदुए के हमलों का मुद्दा उठाया
मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- ठाकुरद्वारा। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अलग-अलग ज्ञापन भेजे गए। किसान सभा ने महंगाई, खाद की किल्लत, जलभराव, बिजली कटौती, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में खाने-पकाने की वस्तुओं, रसोई गैस, चीनी, प्याज और तेल आदि की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने और दाम घटाने की मांग की गई। किसान सभा ने खाद की किल्लत तत्काल दूर कर बिना शर्त सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। खाद के साथ किसी अन्य वस्तु की जबरन बिक्री बंद करने तथा अंगूठे और आंख की पुतली के मिलान में आ रही दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.