बुलंदशहर, फरवरी 12 -- ऊंचागांव क्षेत्र में क्षेत्रीय किसान सभा ने मजदूर संगठनों की हड़ताल के समर्थन में बृहस्पतिवार को नगला मदारीपुर के चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान सभा में सरकार के द्वारा जारी के बजट को भी किसान विरोधी बताया। बृहस्पतिवार को गांव नगला मदारीपुर चौराहे पर किसान सभा के नेतृत्व में मजदूर संगठनों की हड़ताल के समर्थन में सांकेतिक रूप से जाम लगाया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जगवीर सिह भाटी ने कहा कि आज ट्रेड यूनियनो की देशव्यापी हडताल चार श्रम कानूनों के विरोध में है। किसान पूरे देश में मजदूरों की मांगों का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेक कर समझौता किया है। इस समझोते से देश का किसान बर्बाद हो जायेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.