किसान सभा ने धरना देकर दिया एसडीएम को ज्ञापन
मथुरा, जुलाई 2 -- छाता, हिंदुस्तान संवाद। अखिल भारतीय किसान सभा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम वैभव शर्मा को सौंपा। धरने में किसान नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और बिजली के बढ़ते दाम कम करने, खेती की लागत घटाने, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि सब्सिडी बढ़ाने की मांग की। साथ ही सभी फसलों पर एमएसपी कानूनी गारंटी, ओलावृष्टि व अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को सर्वे के आधार पर मुआवजा देने तथा लंबे समय से बंद पड़ी छाता शुगर मिल को आधुनिक तकनीक के साथ पुनः शुरू करने की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा एवं उच्चस्तरीय मांगों से संबंधित ज्ञापन शासन को भेज दिया जाएगा। इस दौरान मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.