बोकारो, अगस्त 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को जेल भरो अभियान के तहत किसानों ने पेटरवार में प्रदर्शन किया। प्लस टू हाई स्कूल मैदान से निकाली गई रैली का नेतृत्व किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष पंचानन महतो और जिला उपाध्यक्ष दिवाकर महतो ने संयुक्त रूप से किया। रैली पेटरवार चौक पहुंची और तेनुचौक के समीप एनएच-23 (बोकारो-रांची मार्ग) को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। किसान सभा के नेताओं ने सभी कृषि उपज का समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये पेंशन देने, गैर मजरूआ जमीन की लगान रसीद चालू करने, भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने तथा श्रमिक कोड वापस लेने की मांग उठाई। यह भी प...