देवरिया, मई 27 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। फोरलेन निर्माण में प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड प्रेमचन्द्र यादव ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग किया।डीएम को दिए ज्ञापन में किसान सभा के जिलामंत्री ने कहा है कि महदहां से सिकंदरपुर फोरलेन (एनएच-727ए/727बी) निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि और मकानों का मुआवजा अब तक कई किसानों को नहीं मिला है। इससे प्रभावित परिवार आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं। उन्होंने डीएम से इस समस्या को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र समाधान कराने की अपील की। जिला मंत्री ने यह भी मुद्दा उठाया कि फोरलेन निर्माण के कारण क्षेत्र निपनिया के समीप जल निकासी बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें- भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में आक्रोश, डीएम से की शिकायत य...