इटावा औरैया, सितम्बर 15 -- इटावा। किसान सभा के प्रांतीय आहवान पर मंगलवार को सदर तहसील में किसानों ने हंगामी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। इसके साथ ही किसान सभा के नेताओं ने यह घोषणा भी की कि समस्यायें हल न होेने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होने सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप भी लगाया। धरना प्रदर्शन में किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री व प्रदेश के महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी ने जनता के जीवन को और कठिन बना दिया है। सरकार बडे पूंजीपतियों की हितैषी और किसानो मजदूरों की विरोधी है। यह भी पढ़ें- किसान सभा ने महंगाई, खाद-बिजली और तेंदुए के हमलों का मुद्दा उठाया जनता को साम्प्रदायिकता के आधार पर बांटकर असली मुददों से ध्यान हटाया जा रहा...