रिषिकेष, मार्च 8 -- ​ किसान सभा डोईवाला मंडल की बैठक रविवार को मंडलीय अध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली और जिला अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सदस्यता अभियान और 12 फरवरी को होने वाली अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल को सफल बनाना था। ​किसान नेताओं ने मोदी सरकार के बिजली बिल 2025 और बीज बिल 2025 को किसान विरोधी बताते हुए आलोचना की। बैठक में मोदी-ट्रंप डील को भारतीय कृषि के लिए आत्मघाती बताया गया। वक्ताओं का कहना है कि अमेरिका के साथ हुई यह एकतरफा डील डेयरी, पशुपालन और मुर्गी पालन जैसे क्षेत्रों को बर्बाद कर देगी। रूस के बजाय वेनेजुएला से महंगा तेल खरीदने के फैसले को महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताया गया। ​बैठक में याकूब अली, अनूप कुमार पाल, जाहिद अंजुम और जगजीत सिंह ...