बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- ऊंचागांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद होने पर क्षेत्रीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए कैन मैनेजर को बंधक बना लिया। एरिया मैनेजर के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। सोमवार को क्षेत्रीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष जगबीर सिंह भाटी के नेतृत्व में ऊंचागांव गन्ना क्रय केंद्र पर किसान पहुंचे। केंद्र पर तौल बंद होने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा हुआ है। गुस्साए किसानों ने हंगामा करते हुए केंद्र परिसर में धरना शुरू कर दिया। उसी दौरान किसानों की समस्या को सुनने के कैन मैनेजर वहां पहुंच गए। किसानों ने उनको बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे धरने पर बैठे किसानों को एरिया मैनेजर प्रदीप त्यागी के केंद्र पर तौल चालू कराने के आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ तब जाकर कैन मैनेजर को बंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.