आजमगढ़, मार्च 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र नीतियों से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। जिला मंत्री गुलाब मौर्य और जीयालाल ने कहा कि किसानों, खेत मजदूरों को दस हजार रुपये वृद्धा पेंशन दी जाए। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ, जिला सहमंत्री रामनेत यादव, ढुक्की यादव, रामअवध यादव, नरेश राम, शहनवाज बेग, बसीर मास्टर, दिनेश यादव, शिवपूजन राजभर, हरिसागर, छित्तर सिंह, अरविंद राज स्वरूप आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.