किसान सभा और आदिवासी अधिकार मंच का प्रदर्शन
दुमका, जून 10 -- झारखंड राज्य किसान सभा व आदिवासी अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को उपायुक्त दुमका के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भूमि अधिग्रहण और आदिवासी अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।आदिवासी अधिकार मंच के जिला सचिव देवी सिंह पहाड़िया ने बताया कि दक्षिण पचवारा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में एम.डी.ओ., प्रशासन और दलालों के गठजोड़ द्वारा फेरा, पेसा और एस.पी.टी. अधिनियम तथा भूमि अधिग्रहण कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सरकार की नीतियों का किया विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.