दुमका, जून 8 -- झारखंड राज्य किसान सभा और आदिवासी अधिकार मंच के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त दुमका के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नगड़ी आंदोलन को लेकर आदिवासी संगठनों ने बनाई रणनीतिधरना प्रदर्शन की जानकारी आदिवासी अधिकार मंच के जिला सचिव देवी सिंह पहाड़िया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दक्षिण पचवारा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में एमडीओ, प्रशासन और विचौलिया के गठजोड़ द्वारा फेरा, पेसा और एस.पी.टी. अधिनियम तथा भूमि अधिग्रहण कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ग्राम सभाओं को निष्क्रिय कर बिना सहमति के सर्वे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया थोपी जा रही है, जिससे आदिवासी ग्रामीणों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। हाल में कुण्डा पहाड़ी, चिरुडीह, मोहलढाबर, कल्याणपुर, ...