पटना, जुलाई 22 -- भारतीय किसान संघ के बैनर तले बुधवार को बिक्रम में किसान संवाद हुआ। जिसमें संगठन के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के.साईं रेड्डी मौजूद रहे। संवाद में राज्य के विभिन्न जिलों से आए किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने किसान समस्याओं पर बातें की। संवाद के दौरान संघ के अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए सरकार तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया। मौके पर क्षेत्र संगठन मंत्री हेमराज ने संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से अपनी बातें रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण बिहार प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ने की। मंच का संचालन जिला मंत्री श्याम किशोर शर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रांत मंत्री अशोक कुमार ने किया। कार्यक्रम में किसान प्रतिनिधियों में योगेन्द्र प्रसाद सिंह, बबीता देवी, सनत कुमार, धनंजय कुमार, राजू कुमार, गौर...