बोकारो, जुलाई 22 -- चास-चन्दनकियारी में व्यापक त्रुटिपुर्ण नई सर्वे सेटेलमेंट रद्द करने, किसानों की बुनियादी समस्याओं को दूर करने लेकर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने जुलूस निकाला। चास के धर्मशाला से जिला मुख्यालय तक आक्रोश जुलूस निकाली गई । यहां पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बोकारो डीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में हरिपद महतो, डीसी गोहाई, विश्वनाथ बनर्जी, नुनी वाला उरांव, रेखा महतो सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...