किसान संघ की बैठक में बिगड़ी व्यवस्था पर चर्चा
उरई, अगस्त 25 -- उरई। संवाददाता भारतीय किसान संघ की बैठक गल्ला मंडी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री उ.प्र्र. उत्तराखंड व विशिष्ट अतिथि साहब सिंह चौहान प्रांत अध्यक्ष की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा कि पीएम सम्मान निधि के लिए किसान परेशान हो रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। किसानों के आय दोगुनी करने के दावे कोरे साबित हो रहे हैं। बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। उन्होंने मांग की है कि जिनकी सम्मान निधि बंद हो गई हैं, उनको कैंप लगाकर चालू किया जाए। वहीं, 16 सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन की रुपरेखा बनाई गई। यहां पर राजेंद्र महेश्वरी, ब्रजकिशोर सोनी, अनुरुद्ध कुमार, अरविंद यादव, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.