किसान संघ की बैठक में जैविक खेती अपनाने का आह्वान
गाजीपुर, जुलाई 5 -- गाजीपुर। मां कामाख्या स्थान स्थित वन पार्क में रविवार को भारतीय किसान संघ की जिला बैठक हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम मौर्य ने जैविक कृषि आधारित खेती और पौधरोपण को मानव जीवन का नैतिक कर्तव्य बताया। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। बैठक में किसानों की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रभारी संतोष मिश्रा, संगठन मंत्री राम चेला, जितेंद्र उपाध्याय, रवि शंकर उपाध्याय, अभय सिंह, संदीप, अजीत उपेंद्रनाथ, पिंटू प्रधान, संजय सिंह, सोनू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: जैविक आम फसल उत्पादन बना प्रदेश में नजीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.