जहानाबाद, मार्च 2 -- जहानाबाद, निज संवाददाता दाखिल खारिज एवं जमाबंदी का काम बाधित रहने पर किसान संघर्ष समिति ने जिला समाहरणालय के समक्ष सोमवार को विरोध-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अंचल कार्यालय के राजस्वकर्मचारी एव अंचलाधिकारी किसानों को डिमांड अलग करने, दाखिल खारिज करने ,जमाबंदी का काम करने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। राजस्व पदाधिकारी किसानों से पैसा की उगाही करने में लगे हैं। यही कारण है कि किसानों की जमीन संबंधी एक भी काम नहीं हो रहा है। वहीं जिलाधिकारी मूकदर्शक बनी हुई हैं। समिति के लोगों ने कहा कि किसी का दाखिल खारिज बाकी है, तो किसी किसान के जमाबंदी पूर्वज के नाम से चल रहा है। जबकी उनके घर में बटबारा किये दो पीढ़ी गुजर गया है, फिर भी मृत परिवार के नाम से जमाबंदी चल रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.