किसान संगठन ने खाद, बिजली समस्या को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में खाद, बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। ज्ञापन में कहा है कि समस्याओं का निराकरण न होने पर आन्दोलन किया जाएगा। संगठन ने ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम नरहर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जमीन से कब्जा हटाने की मांग की है। इसके अलावा खाद की किल्लत पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही गर्मी को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों को उठाया है। इस दौरान देवेन्द्र कुमार, अरविन्द, सोनू, रवि कुमार, कृष्णा रस्तोगी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.