अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन किसान सेवा संगठन ने मिल्कीपुर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने ग्रामीण समस्याओं पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए 10 अप्रैल को महापंचायत करने की घोषणा की है। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव और मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि किसान पिछले लगभग पांच माह से न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने तहसील दिवस और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। इस निष्क्रियता के विरोध में संगठन ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन 10 अप्रैल को कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घोड़वल स्थित जूनियर हाई स्...