फतेहपुर, मई 15 -- फतेहपुर। अलग-अलग किसान संगठनों ने चौ.महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाकर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं कहीं फल वितरण तो कहीं गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन पर प्रकाश डालने के साथ किसान हितों की लड़ाई का संकल्प दोहराया गया। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम के अगवई में किसान नेताओं ने मवईया स्थित वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों को फल के साथ ही अन्य सामग्री का वितरण किया। जिसके बाद ताम्बेश्वर मंदिर के पास भी फल वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन किसान हितों की लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने के साथ ही उनके हितों के साथ ही मजदूर व गरीबों के हितों के लिए हमेशा संघर्षशील रहेगा। यह भी पढ़ें- भाकियू ने महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि मनाई इस मौके पर प्रीतम...