लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- महेवागंज स्थित कृभको केन्द्र पर किसान शिक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को संतुलित खादों का प्रयोग करने, मृदा की नियमित जांच कराने को कहा गया। एआर कोआपरेटिव प्रवीण कुमार ने किसानों से कहा कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग बंद करें। असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग से खेतों की मिट्टी बंजर हो रही है। खेतों को उपजाऊ बनाए रखना है तो संतुलित मात्रा में ही खादों का प्रयोग करना होगा। कृभको के शाहजहांपुर क्षेत्रीय प्रभारी ने किसानों को मृदा परीक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। जांच से ही पता चल पाता है कि खेत में किन पोषक तत्वों की कमी है। उन्हीं तत्वों की पूर्ति करें जिनकी मिट्टी में कमी हो ताकि अनावश्यक खर्च से बचा जा सके। गोष्ठी में क्षेत्र के प्रगतिशील किसानो...