किसान व मजदूरों के बुनियादी सवालों पर माले संगठित संघर्ष चलाने का लिया निर्णय
समस्तीपुर, जुलाई 10 -- उजियारपुर। प्रखंड के अंगारघाट गांव में शुक्रवार को भाकपा माले उजियारपुर पूर्वी जोन की बैठक तनंजय प्रकाश के संचालन में हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय के साथ जन संगठन का विस्तार व मजबूती के लिए किसानों और मजदूरों की बुनियादी समस्याओं पर संगठित होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए किसान महासभा के नेतृत्व में 5 सौ किसानों एवं खेग्रामस में 1 हजार मज़दूरों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मौके पर महावीर पोद्दार, दिलीप कुमार राय, राम सगुण सिंह, जागेश्वर राय, मंतेश चौधरी, रामचंद्र राय, रामबाबू राय, कुंदन पासवान, मो ताजुद्दीन खान, जागो साह, अशर्फी राय, मंटून राय, विरेन्द्र पासवान, मो आलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.