मुंगेर, सितम्बर 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। संयुक्त कृषि भवन, सफियाबाद में बुधवार को आत्मा की ओर से शारदीय खरीफ फसल किसान-वैज्ञानिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता सिंह, वरीय कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार एवं कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने वैज्ञानिकों से साझा की खेती की समस्याएं: किसान-वैज्ञानिक मिलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देना और खेती के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान किसानों ने फसल उत्पादन, सिंचाई, कीट एवं रोग नियंत्रण सहित खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को वैज्ञानिकों के समक्ष रखा। कृषि...