रांची, दिसम्बर 8 -- राहे, प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर झारखंड राज्य किसान सभा ने सोमवार को राहे क्षेत्र के कई गांवों ठुगरूडीह, बासाहातू, पारमडीह, महेशपुर, बरवाडीह, लोवाहातू, तोड़ांग, कटियायाडीह आदि में किसान विरोधी बीज विधेयक और बिजली विधेयक की प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज किया। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि ये दोनों विधेयक कृषि क्षेत्र को कारपोरेट कंपनियों को सौंपने की केंद्र सरकार की तैयारी है। इस प्रदर्शन में राज्य किसान काउंसिल सदस्य विशंभर महतो, शोभाराम महतो, जयपाल सिंह मुंडा, मुगा महली, नारायण मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, सोमा मुंडा, घनश्याम मुंडा, कनक मुंडा, सुखदेव महतो, राम महतो, सहदेव हरिजन, कमलाकांत मुंडा, करमी देवी, रमनी देवी, छुटूमनी देवी, सुलेखा कुमारी, दुर्गा देवी, बाला देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.