रांची, जून 26 -- राहे, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान सभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 28 और 29 जून को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में शामिल होने के लिए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो और अध्यक्ष असिम सरकार मुंबई रवाना हुए। अधिवेशन में किसान विरोधी कानून, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, एमएसपी में कटौती, बीज और बिजली विधेयक, पेट्रोलियम-गैस की कीमतों में वृद्धि, जबरन भूमि अधिग्रहण और हाथियों के आतंक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान हुए समझौते के बावजूद एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू नहीं होने और कृषि उपजों की कम कीमत पर खरीद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। देशभर के किसान नेता इसमें शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...