गुमला, फरवरी 12 -- सिसई प्रतिनिधि । झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने किसान विरोधी नीतियों के विरोध में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली की शुरुआत जिता पतरा मेन रोड से हुई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड मुख्यालय के समीप नेशनल हाईवे तक पहुंची। यहां किसानों ने सड़क जाम कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए राज्य काउंसिल सदस्य मधु कच्छप ने कहा कि किसान खेती कर पूरे समाज का पेट पालते हैं, लेकिन सरकार उन्हें लगातार नजरअंदाज कर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के हित की बात करने वाली केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार और किसानों के शोषण को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। एनडीए शासनकाल में किसानों की आय दोगुनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.