चंदौली, मई 11 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में रविवार को किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें बेन रजवाहा अंतर्गत आदर्श नहर निर्माण कार्य में कुलावा निर्माण पुराने मानकों के अनुसार किए जाने पर विरोध जताया गया। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा पुराने मानकों के अनुसार छोटे कुलावे लगाए जा रहे हैं, जिससे आगामी धान और गेहूं की फसलों की सिंचाई प्रभावित होगी। किसान विकास मंच के प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जंगलपुर फाल के पूरब दिशा में केवल दो छह इंच के कुलावे लगाए गए हैं, जबकि यहां से लगभग 200 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है। किसानों को ढाई किलोमीटर दूर तक पानी ले जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जंगलपुर, भुड़कुड़ा और मझुईं गांव की खेती पूरी तरह इस नहर पर निर्भर है। यदि यहां पर्याप्त संख्या म...