फतेहपुर, जनवरी 31 -- मलवां। यूरिया खाद के लिए किसान खासे परेशान हैं। लम्बी लाइनों में लगने के बाद भी किसानों का मायूसी हाथ लग रही है। किसानों का आरोप है कि खाद सेंटर में आने के बाद चेहेतों का लाभ दे दिया जाता है, किसान के हाथ केवल निराशा ही लगती है। विकास खंड के मलवां सहकारी समिति लिमिटेड में यूरिया की रैक पहुंची तो किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान सुबह लगभग पांच बजे से 200 मीटर लंबी लाइन लगा दी। कुछ किसानों को यूरिया मिल पाई। वहीं कुछ किसान बेचारे निराश लौट गए। किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अकाउंटेंट ने 28 जनवरी को लगभग डेढ़ सौ बोरी यूरिया अपने चाहेतों को बांट दी। जिससे स्थानीय किसानों को यूरिया नहीं मिल पाई। जिसकी शिकायत किसानों ने दूरभाष के जरिए उच्च अधिकारियों से की और यूरिया वितरण की जांच करने की मांग की। किसानों की नोंकझोंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.