बरेली, फरवरी 16 -- मीरगंज। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर एसडीएम आलोक कुमार ने सोमवार को ब्लॉक मीरगंज व फतेहगंज पश्चिमी में पंचायत सहायकों व रोजगार सेवकों की बैठक की। एसडीएम ने कहा पंचायत सहायक व रोजगार सेवक स्थानीय होने के कारण सभी लोगों को जानते हैं। हर दिन सुबह शाम उनकी उपलब्धता गांव में रहती है। जिसके कारण सभी कृषकों का फार्मर आईडी बनवाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। बाहर रहने वाले किसान भी अपनी फार्मर रजिस्ट्री पंचायत सहायक व रोजगार सेवक की सहायता से बनवा सकते हैं। बैठक में बीडीओ विजय आनंद, एडीओ कृषि राजेश कुमार व एडीओ पंचायत वीपी सिंह बैठक में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.