किसान रैली और कांग्रेस प्रदर्शन के चलते जाम में फंसे लोग
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में मंगलवार को रैली और प्रदर्शनों के चलते सड़कों पर यातायात प्रभावित होने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे। किसानों की रैली के चलते उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। वहीं, नई दिल्ली इलाके में संसद के मानसून सत्र, कांग्रेस के प्रदर्शन और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते भारी जाम से लोगों को जूझना पड़ा। किसानों की रैली के चलते मंगलवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग से वाहनों की गति धीमी होने से लंबा जाम लगा। सिंघु बॉर्डर से वजीराबाद तक जाने वाली सड़क के पूरी तरह बंद होने की शिकायत लोगों ने की। इसी तरह गाजीपुर बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए लगाए गए बैरिकेड बाधा बने, जिससे नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.