जमुई, जनवरी 9 -- जमुई, निज संवाददाता गुरूवार को डीएम श्री नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला के सभी अंचलों में किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का प्रथम चरण 06 जनवरी से शुरू हुआ है। यह 09 जनवरी तक चलेगा। प्रखंड के वरीय पदाधिकारी किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का अनुश्रवण कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि निर्धारित तिथि के अंदर रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि अतिरिक्त कठिनाई का सामना करना नहीं पड़े। उधर अपर समाहर्ता विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद , डीटीओ डॉ. सुनील कुमार, डीपीआरओ विरेन्द्र कुमार, एसडीएम सौरव कुमार, डीसीएलआर सुजीत कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार रमण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता साव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.