किसान रजिस्ट्रेशन का चल रहा कार्य
सीवान, मई 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य जोरो पर चल रहा है। जहां इसका जायजा लेने बुधवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने हसनपुरा पहुंच अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ की। वही फार्मर आईडी बनाने में तेजी लाने की बात कही। इस मामले में कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत 13332 किसान हैं। जहां अभी तक 6505 किसानों का किसान रजिस्ट्री का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 2 बजे तक 106 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया है। मौके पर सीओ उदयन सिंह, कर्मचारी सुनील कुमार, डाटा ऑपरेटर वसीम सहित अन्य किसान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- किसान रजिस्ट्रेशन का चल रहा कार्य यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्रेशन: तीन किसान सलाहकार किए जाऐंगे चयनमुक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.