हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। किसान दिवस पर विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में किसानों की समस्याओं को सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ ने किसानों से जुड़े मामलों में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। सीडीओ ने सभी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इससे पीएम किसान सम्मान निधि, बीज-खाद अनुदान और केसीसी जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने प्रगतिशील किसानों एवं किसान यूनियन पदाधिकारियों से अपील की कि होली पर गांव आने वाले प्रवासियों की रजिस्ट्री कराने में सहयोग करें, ताकि योजनाओं का सही लाभ पात्रों तक पहुंचे। गंभीर बीमारी के निशुल्क इलाज के लिए किसानों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने ब...