गंगापार, जून 20 -- शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (संगम) के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने राकेश त्रिपाठी की अगुवाई में बारा तहसील में प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जूही गांव में वन विभाग से किसानों की भूमि खाली कराने,वन विभाग द्वारा दलालों के माध्यम से वन विभाग के वृक्षों को कटवाने की जांच कराने,पीपीजीसीएल प्लांट बेमरा, बीसीसीएल प्लांट शिवराजपुर व सोलर प्लांट बिहरिया द्वारा हरे वृक्षों को कटवाने की जांच कराने, ग्राम पंचायत डेराबारी के लखनउटी में वन विभाग की भूमि पर लगाए गए फाटक की जांच कराने सहकारी समितियों में आए खाद, बीज की जांच कराने, वन रेंज गढ़वा, डेराबारी में आरक्षित वन विभाग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- शिकायतों क...