चम्पावत, फरवरी 17 -- लोहाघाट। लोहाघाट में भारतीय किसान यूनियन ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार मंथन किया। लोहाघाट में मंगलवार को किसान यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन करायत की अध्यक्षता में बैठक हुई। किसानों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस कारण कई किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण पर्वतीय क्षेत्रों से तेजी से पलायन हो रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि वह गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...