लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- भारतीय किसान यूनियन भाकियू के जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह संधू के नेतृत्व में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को धरना दिया गया। ज्ञापन में सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी, गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य एसएपी न्यूनतम 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, लंबित गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने, किसानों और कृषि मजदूरों की ऋणमाफी, ब्याजमुक्त कृषि ऋण तथा कृषि कार्य के लिए निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में भाकियू का कलक्ट्रेट में घेराव, धरना दियाकिसानों की अन्य मांगें साथ ही डीएपी, यूरिया समेत अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी रोकने, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देन...