किसान यूनियन ने किया पदाधिकारी नियुक्त
शाहजहांपुर, मई 25 -- मदनापुर। भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन में युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए क्षेत्र के दो युवाओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया। गांव इस्माइलपुर निवासी राघवेंद्र सिंह चौहान को संगठन में पदोन्नति देते हुए युवा मंडल महामंत्री से युवा मोर्चा बरेली मंडल अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मदनापुर कस्बा निवासी अनुज कुमार राठौर को युवा ब्लॉक अध्यक्ष मदनापुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह सिसोदिया ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए किसानों के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- किसान यूनियन ने किया पदाधिकारी निय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.