किसान यूनियन नें चौकी सिकंदरा का किया घेराव
गंगापार, जून 2 -- सिकंदरा, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थाना क्षेत्र के चौकी सिकंदरा पर किसान यूनियन के सदस्यों ने किसानों की समस्या को लेकर घेराव किया और उच्च अधिकारी के बुलाने की मांग करने लगे।किसान यूनियन( आराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे मंगलवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में किसानों को लेकर चौकी सिकंदरा को घेर लिया। घंटों धरने पर बैठे रहे। किसान मांग कर रहे थे कि जब तक कोई उच्च अधिकारी नहीं आएगा वह चौकी पर ही धरने पर बैठे रहेंगे। थोड़ी देर बाद नायब तहसीलदार फूलपुर राहुल सिंह, एसीपी फूलपुर विवेक कुमार चौकी सिकंदरा पर पहुंचे। उनको किसानों ने ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि चौकी सिकंदरा पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। संभ्रांत नागरिकों द्वारा दी गई सूचना की गोपनीयता भंग की जाती है। किसी किसान की सुनवाई नहीं होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.