गंगापार, मार्च 21 -- थरवई थाना क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव निवासी व नव भारती किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ला के पंपिग सेट का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। अंदर रखा हुआ 11 बोरी गेहूं और 8 बोरी सरसों उठा ले गए शनिवार को सुबह पंपिंग सेट पर जाने के बाद ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो वहां पर रखा हुआ सारा अनाज गायब था। पुलिस को चोरी की लिखित तहरीर दिया गया है। किसान संगठन द्वारा जब तक चोरी का खुलासा नहीं हो जाता तब तक वह थाने पर बैठकर धरना देना शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि क्षेत्र में कई चोरियां हो रही है। किसी का भी पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया। मोहम्मदपुर कटियाही, लखरावां आदि गांव में कई बड़ी चोरियां हुई है, लेकिन किसी का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। आए दिन...