नोएडा, जून 1 -- नोएडा, राजेश शर्मा। भारतीय किसान यूनियन ने तीन जून को ईएसआईसी अस्पताल में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को नियमानुसार सभी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है। इसके लिए पुलिस, किसान यूनियन और अस्पताल प्रबंधन के बीच सोमवार को बैठक हुई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डालचंद यादव ने बताया कि पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक हुई। अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन स्थिति में नजदीकी निजी अस्पतालों में इलाज को अनुमति देने का आश्वासन दिया है। पहले ऐसे मामलों की अनुमति नहीं देने की शिकायत कई मरीजों ने की थी, जिसे लेकर धरना प्रदर्शन होना था। यह भी पढ़ें- किसान यूनियन का धरना स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...