मुरादाबाद, मार्च 28 -- मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने धरना स्थल पर ही खाना बनाया और खाया बातचीत से संतुष्ट न होने पर किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन कर दिया। शनिवार को धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम विनय कुमार सिंह ने वार्ता करके आंदोलित किसानों को समझने का प्रयास किया, परंतु सहमति नहीं बन पाई। धरना स्थल पर ही किसानों ने भोजन का प्रबंध किया है उनका कहना है कि समाधान कराकर ही उठेंगे। क्या रही किसानों की मांग::चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्दी कराया जाए, सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की जाए, स्मार्ट मीटरों के बिल बहुत अधिक आ रहे हैं,इसका समाधान कराया जाए। किसानों के नलकूपों पर फ्री बिजली है परंतु नलकूपों की ल...