शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पर मुकदमा सिंधौली, संवाददाता। ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीडीओ ओमप्रकाश की तहरीर पर पांच नामजद और 14-15 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोप है कि 20 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति धरना दिया, नारेबाजी की और ब्लॉक का गेट बंद कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी का पुतला भी फूंका गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। यह भी पढ़ें- किसान यूनियन के नेताओं के खिलाफ, बीडीओ ने दर्ज कराया मुकदमा यह भी पढ़ें- मोतीपुर जाते भीम आर्मी पदाधिकारियों को पुलिस ने रोका

हिंदी हिन्दुस्तान...