पूर्णिया, मार्च 24 -- हरदा, एक संवाददाता।जिला स्तरीय किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह पिंटू ने की। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती एवं किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महामंत्री अमरदीप कुंवर, उपाध्यक्ष अरविंद शाह, मंत्री दीपक सिंह, जिला प्रवक्ता सुनील भगत, भानु, सच्चिदानंद साह, सुदर्शन मिश्रा उर्फ बब्बू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए किसानों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...