कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी ने बताया कि प्रसार निदेशालय की ओर से बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले में स्टॉल लगाया गया था। जिसमें कृषि की नवोन्मेषी तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि विवि के स्टॉल को द्वितीय स्थान मिला है। जिसे उन्नत कृषि तकनीकियों और सरकारी योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। विवि के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने पूरी टीम को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.