बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। किसान मेला के माध्यम से किसानों के लिए जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसके लिए यूपी डास्प द्वारा गंगा किनारे के पांच ब्लॉकों में मेला लगवाये जाएंगे। मेला में कृषि विशेषज्ञ किसानों को जैविक खेती के लाभ बताएंगे। यूपी डास्प द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती (ईओएफसी) परियोजना के द्वितीय चरण के तहत सात मार्च से वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा मेला आयोजित होंगे। मेला से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। दहगवां ब्लॉक परिसर में सात, सहसवान ब्लॉक परिसर में 10, कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में 13, कादरचौक ब्लॉक परिसर में 18 एवं उसावां ब्लॉक परिसर में 23 मार्च के लिए जैविक किसान मेला आयोजित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक ने अधिक से अधिक किसानों से इन मेलों में भाग लेने की अपील की है। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.