उरई, फरवरी 17 -- कोंच। कोंच में आयोजित किसान मार्ट मेला विवादों में घिर गया है। किसानों को लुभाने और भीड़ जुटाने के लिए मेले के मंच पर बार-बालाओं से अश्लील डांस करवाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोंच की उरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में यह मेला आयोजित किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में कृषि उपकरणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए थे। हालांकि, मंच पर फिल्मी गानों पर बार-बालाओं का डांस शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि कई फिल्मी गीतों पर लगातार अश्लील ठुमके लगवाए गए। इस पर वहां मौजूद लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे मनोरंजन बताया, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.