किसान मेले में जल संरक्षण और कपास खेती पर दिया जोर
गुड़गांव, अगस्त 1 -- पलवल, संवाददाता। जल संरक्षण और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए गांव कोट में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों को कम पानी वाली फसलों को अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। उप-मंडल कृषि अधिकारी सुनील दत्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी फसलों को प्रोत्साहित कर रही है जिनमें कम पानी की जरूरत होती है। उन्होंने किसानों से धान के साथ कपास की खेती अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे जल संरक्षण के साथ आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।मेले में किसानों को ''मेरी फसल मेरा ब्यौरा'', ''मेरा पानी मेरी विरासत'', प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने कपास में लगने वाले रोगों और कीटों की रोकथाम के उपाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.