रुद्रपुर, मार्च 14 -- पंतनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी अपनी टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान मेले में लगे कई खाद्य स्टॉलों पर घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होता पाया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ऐसे सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि व्यावसायिक कार्यों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नियमों के विरुद्ध है। बाद में दुकानदारों को समझाने के बाद सभी सिलेंडर वापस कर दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे से मेले में लगे सभी दुकानदारों को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने मेले में दुकानें तो लगा ली हैं, लेकिन बाजार में कॉमर्शियल सि...