कानपुर, मार्च 21 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित किसान मेले से खेती से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। शनिवार को रसूलाबाद ब्लॉक सभागार में नौ निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने कहाकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसान लेकर आर्थिक रूप से मजबूत हों। किसानों को तकनीकी खेती व बीज के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। इफको कंपनी से आए अधिकारियों ने बताया कि नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग किया जाना चाहिए। इनके प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि होती है। उन्होंने अधिक कीटनाशक दवा का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.