रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर विश्वविद्यालय के 120वें अखिल भारतीय किसान मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गांधी हाल में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब समां बांधा। इस दौरान कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में कार्यरत कवि डॉ. केपी सिंह विकल के दूसरे काव्य संग्रह है कर्म भूमि यह देव भूमि का विमोचन किया। उनका गजल संग्रह कजा आएगी इक दिन पूर्व में प्रकाशित हो चुका है। सम्मेलन का संयोजन व संचालन डॉ. विकल ने किया। नैनीताल की वंदना शर्मा ने गजल, काशीपुर के विवेक व्योम ने ओजपूर्ण कविता और विवेक बादल बाजपुरी ने किसानों पर रचना प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। बरेली की नेहा मिश्रा ने बेटियों पर कविता सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। सीमा मौर्या, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. ओम शंकर मि...