बरेली, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शुक्रवार को कृषि शोध प्रक्षेत्र संभागीय कृषि परीक्षण व प्रदर्शन केंद्र बिल्वा नैनीताल रोड पर दो दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली और मुरादाबाद मंडल के किसानों को आमंत्रित किया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और नबावगंज विधायक एमपी आर्या ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। सांसद और विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मेले में लगे कृषि से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया। मेले में वैज्ञानिकों ने नई तकनीकी से खेती कर उपज बढ़ाने की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा, केंद्र सरकार ने किसानों को सबसे ज्यादा बजट कृषि व्यवस्था को सुधारने के लिए दिया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए गंभीर हैं। किसान अब आधुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.